} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 26 नवंबर 2023

लोकहित में लोक के लिए संविधान को बचाये रखना होगा: प्रो. मोहम्मद आरिफ

महास्थविर बुद्ध बिहार में संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी



Kushinagar (dil India live). बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित भदंत चन्द्रमणि महास्थविर बुद्ध बिहार के हाल में संविधान दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई व संविधान को जानने, समझने और उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि सामाजिक चिंतक, इतिहासकार प्रो. मोहम्मद आरिफ ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बेहतर संविधान है। जो समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता, समता, बंधुता और न्याय पर आधारित समाज निर्माण का अधिकार देता है। बाबा साहब अम्बेडकर ने कमजोर और वंचित लोगों के लिए संविधान में अनेक प्राविधान किये। आज तमाम ऐसी शक्तियां सक्रिय हैं जो संविधान व संवैधानिक मूल्यों खत्म करने की कोशिश में हैं। ऐसे में लोकतंत्र की आत्मा संविधान को लोक हित में लोक के लिए बचाये रखना होगा। विशिष्ट अतिथि लेखक डा0 अलख निरंजन ने संविधान के मूल्यों, खतरों से आगाह करते हुए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। विजय कुमार ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए संसदीय प्रणाली में संविधान को मानने वालों को जन प्रतिनिधि बनाकर भेजा जाय और जरूरत पड़े तो देश हित में लोगों को समझना होगा। सत्येंद्र कुमार गौतम, संजय कुमार सिंह, पूर्व जिपंस जवाहर लाल गौतम, गुड्डी शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र पटेल ने अपने विचार दिए। आभार व स्वागत आयोजक शिक्षक अवधेश प्रसाद ने किया और कहा कि भविष्य में इस तरह के संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों तथा जिले की अन्य तहसीलों में भी आयोजित होगी। इस अवसर पर बसन्त प्रसाद, भरत प्रसाद, शिव सागर, मुकेश गोंड, राधा चरण, राम रतन, नवमी प्रसाद, विश्वनाथ, सुनील यादव, घनश्याम प्रसाद, ललन, शैलेश कुमार, हकीमुद्दीन, नेहा सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: