} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

Sports news : सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए कई आयोजन

दिव्यांग क्रिक्रेट मैच ने किया सभी को निहाल

प्रमाण पत्र के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी व अतिथि गण

Varanasi (dil India live).03.11.2023. सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आदमपुर/रामनगर जोन की जोन स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्रिकेट, फुटबाल एवम योगासन का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता का उद्घघाटन मुख्य अतिथि एमएलसी व लोकसभा प्रभारी अश्विन त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं दिब्यांग क्रिकेट टीम से परिचय लेते हुए प्रारम्भ हुआ. विशिष्ठ अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय .थे.

खण्ड शिक्षा अधिकारी स्कन्द गुप्त द्वारा मुख्य अतिथि एवम विशिष्ठ अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. जोन स्तरीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबाल एवम योगा प्रतियोगिताओं में आदमपुर/रामनगर जोन के विभिन्न विद्यालयों के बालकों एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया.

फुटबाल महिला 11से14आयु वर्ग में राधा किशोरी बालिका राजकीय इण्टर कालेज रामनगर प्रथम स्थान प्राप्त किया. फुटबाल बालक 14 से 18 आयु वर्ग में प्रभु नारायन राजकीय इण्टर कॉलेज रामनगर वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. दिब्यांग क्रिकेट में ग्रीन टीम ने 58 रन निर्धारित ओवर में बनाकर विजय प्राप्त की. वही क्रिकेट  18 से 40 आयु वर्ग में यूसुफ टीम जैतपुरा वाराणसी की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया. योगासन में रोज़ी ग्रुप कंपोजिट विद्यालय जैतपुरा प्रथम स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को मुख्य अतिथि  द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू , डॉo प्रभास कुमार झा, प्रिंसिपल प्रभु नारायन राजकीय इण्टर कॉलेज, रहमत अली, जियाउर्रहमान प्रिंसिपल नेशनल इंटर कालेज, इफ्तेखार अहमद, अब्दुल हसीब अंसारी, रमेश सिंह, धीरेन्द्र कुमार, शैलेंद्र पाण्डेय, अनूप यादव, चंद्रमोहन यादव, एहतेशाम हैदर, अशफ़ाक अहमद, ज्योति सोनकर, सुचिता सौरभ, युसूफ, जुनैद सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अध्यापक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे. मंच का संचालन मोहम्मद इमरान ने किया.

कोई टिप्पणी नहीं: