} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 30 नवंबर 2023

Aghani Juma: 8 को अदा की जाएगी ऐतिहासिक नमाज़

अगहनी जुमे पर होगी देश और कौम की खुशहाली की दुआएं 



अगहनी जुमे की नमाज की तैयारियों को लेकर बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी की बैठक में जुटे सरदार साहेबान 


Varanasi (dil India live). मोहल्ला काजी सादुल्लापूरा स्थित  बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के पूर्व सरदार स्व. हाजी अब्दुल कलाम के आवास पर सालाना होने वाली अगहनी जुमें की ऐतिहासिक नामाज की तैयारी को लेकर  बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी  के सरदार हाजी मोइनुद्दीन उर्फ़ कल्लू हाफीज  की अध्यक्षता में पुरे काबीना के सदस्यों के साथ एक बैठक हुयी ।  बैठक में बाईसी तंजीम के सरदार हाजी मोइनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफीज ने बताया की सदियो पुरानी अगहनी जुमे की नमाज की जो ये पारम्परा है उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आज कबीना के  सभी ने ये तय किया है की इस साल अगहनी जुमे की नमाज़ की तारीख तय की गई इस साल पारंपरिक अगहनी जुमे की नमाज 8 दिसंबर को पूरानापुल के पुल्कोहना ईदगाह मे अदा की जायेगी। परंपरा के अनुसार अगहनी जूमे के नमाज के बाद दुआखानी की जायेगी जिसमें मुल्क की तरक्की, आपस में भाईचारगी बनी रहे उसके लिए खास दुआएं होती है। जो इस वक्त घर घर में बीमारी फैली है ये बीमारी खत्म हो उसके लिए दुआ की जाएगी और सभी के कारोबार में बरक्कत के लिए और सभीलोगो की परेसानिया दूर हो उसके लिए दुआखनी की जायेगी।
इस मौके पर सरदार साहेबान ने सभी बुनकर भाइयो से अपील किया कि अगहनी जुमे की नमाज में सभी बुनकर भाई अपना अपना कारोबार ( मुर्री) बन्द कर नमाज अदा कर दुआखानी में शामिल मिल हो। इस मीटिंग में हाजी बाबू, गुलाम मो. उर्फ दरोगा, अफरोज अंसारी, पार्षद हाजी ओकास अंसारी, हाजी यासीन माईको, गुलशन अली पार्षद, हाजी स्वालेह, डा. इम्तियाजुद्दीन, हाजी इश्तियाक, मौलाना शकील, हाजी स्वालेह, बाऊ सरदार, शमीम अंसारी, हाजी मुमताज, मो0 शाहिद, हाफिज नसीर, हाजी महबूब अली, बाबूलाल किंग, हाजी तुफैल, हाजी गुलाब, हाजी मतीउल्ला, हाजी मोइनुद्दीन, हाजी नईम, मो. हारून, हाजी अली अहमद, हाजी रफीक, नसीर सरदार, रेयाज अहमद, सुक्खू अंसारी, हाजी अनवार, हाजी गुलाब, हाजी यासीन सहित काबीना के सारे सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: