} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 1 नवंबर 2023

सरदार पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई


Chandoli (dil India live). 01.11.2023. उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा ने अपने कैंप कार्यालय विश्वनाथ चौराहा बिछिया में सरदार पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई. इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि सरदार पटेल किसानों के लिए जीवन प्रेम संघर्ष करते रहे और किसानों को जागरूक करते रहे.

मोर्चे के उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के 565 राजाओं महाराजाओं को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया. जिससे भारत का गणराज्य मजबूत हुआ. मोर्चे के महामंत्री इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल बहुत ही संकल्प मजबूत नेता थे. उनके संकल्प के देन है कि आज भी भारत एकजुट है. इस अवसर पर  कृशकांत यादव, धर्मदेव एडवोकेट कुशवाहा, रोहित यदुवंशी, बम बम विश्वकर्मा, हीरावती देवी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वीर बहादुर मौर्य और संचालन सुशील यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर 2 मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं: