} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 17 अगस्त 2024

Akhilesh yadav बोले: जनता पीडीए को जिताएगी उपचुनाव की सीटें

शिक्षक भर्ती पर कोर्ट का फैसला अभ्यार्थियों की बड़ी जीत
Varanasi (dil India live). समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। पूर्व सीएम सड़क मार्ग से आजमगढ़ के लालगंज रवाना हो गए। जहां एक प्राइवेट अस्पताल का उन्होंने उद्घाटन किया। इस मौके पर वो देवगांव क्षेत्र के कला कटौली गांव निवासी वसीम अहमद के दौलतखाने पर भी वो गए।

इससे पहले Varanasi में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती पर कोर्ट का फैसला सराहनीय है। कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती पर आदेश के लिए मैं कोर्ट का धन्यवाद देता हूं। निर्णय से यह साफ हो गया है कि सरकार को भी जनता के अधिकारों को नहीं छीनना चाहिए। ये अधिकार संविधान से मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में पिछड़ों ने जो संघर्ष किया वो कामयाब होगा। यूपी में उपचुनाव में जनता पीडीए को जिताएगी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत होगी। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े किए। एयरपोर्ट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और बुके व स्मृति चिह्न भेंट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: