} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

सुल्तान क्लब ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा



Varanasi (dil India live)। सामाजिक संस्था " सुल्तान क्लब" की ओर से संजय गाँधी नगर कालोनी, बड़ीबाजार में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। देश प्रेम से सराबोर नज्मे भी पढ़ी गई। इस अवसर पर डॉक्टर एहतेशामुल हक ने कहा कि देश की एकता अखण्डता को कायम रखने के लिए सभी धर्मों के सम्मान के साथ देश के संविधान को सर्वोपरि रखना होगा। सभी जाति और धर्मों के लोगों ने मिलकर देश को आजादी दिलाई है। हमें देश की आजादी के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों का मान रखते हुए देश की तरक्की के लिए काम करना होगा। आतंकवाद व भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हमेशा सजग रहना होगा।आगे कहा कि  बच्चे देश के भविष्य हैं देश में तरक्की व खुशहाली लाने के लिए हमे सत्य और अहिंसा के रास्ते को अपनाना होगा। कार्यक्रम का संचालन उप सचिव अब्दुर्रहमान जबकि स्वागत उपाध्यक्ष महबूब आलम किया। इस अवसर पर डॉक्टर एहतेशामुल हक,महबूब आलम, जावेद अख्तर, एच. हसन नन्हें, शमीम रियाज, अजय वर्मा, मुहम्मद इकराम, मौलाना अब्दुल्लाह, हाफिज मुनीर आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: