} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 19 अगस्त 2024

Hindu बहनों ने बांधी मुस्लिम भाई को मोहब्बत की राखी

20 साल से हिंदू बहने बांध रही हैं आरिफ़ सिद्दीकी को राखी

Bhadoi (dil India live/Aftab Ansari)। हिंदुस्तान की सरजमीं पर आपसी सौहार्द और मोहब्बत की कहानियों का इतिहास बिखरा पड़ा हुआ है। जो कभी दीपावली, होली, ईद तो कभी क्रिसमस और गुरु पर्व पर उभर कर सामने आता है। ऐसे ही रक्षाबंधन भी आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इसकी मिसाल भदोही जिले में आसानी से देखने को मिलती है। 
सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर नगर पालिका परिषद भदोही के पूर्व चेयरमैन मो.आरिफ सिद्दिकी को हिंदू बहनों ने राखी बांधी। वो पिछले 20 वर्षों से अपने अजीज भाई आरिफ को राखी बांधती चलीं आ रहीं हैं। इस वर्ष भी उन बहनों ने मो.आरिफ सिद्दिकी को राखी बांधकर रक्षाबंधन के पर्व पर सौहार्द की चाशनी लगाई।
इस अवसर पर कटरा बाज़ार, अस्ति, धहरौरा, स्टेशन रोड व पकरी आदि जगहों से हिन्दू बहनें आई जिनमें मुख्य रूप से अनीता गुप्ता, बबिता दुबे, रूपा देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, रुक्मणि देवी, रिंकी देवी, रीता सिंह, सुनीता सिंह व श्रुति सिंह आदि हिंदू बहने शुभ मुहूर्त के समय पूजा का थाल सजाया और भाई के हाथों में रेशम की डोर से संसार...बांध दिया। इस मौके पर पूरा माहौल गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करता दिखाई दे रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: