} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

Romantic kavi प्रकृति के सौंदर्य में ही तलाशते हैं तनाव का समाधान : प्रो विकास शर्मा

काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी विभाग में रोमांटिक पोयट्री ग्लोरिफिकेशन ऑफ नेचर एंड ब्यूटी विषयक व्याख्यान


Varanasi (dil India live). महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग के तत्वावधान में रोमांटिक पोयट्री ग्लोरिफिकेशन ऑफ नेचर एंड ब्यूटी विषय पर शुक्रवार को व्याख्यान हुआ। बतौर मुख्य वक्ता प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं कवि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रो. विकास शर्मा ने कहा कि जर्मनी, अंग्रेजी, अमेरिका व भारत के सभी रोमांटिक कवि प्रकृति के सौंदर्य में ही अपने तनाव का समाधान तलाशते हैं। वर्ड्सवर्थ, शैली, कीट्स, सुमित्रानंदन पंत, इमर्सन व हेनरी डेविड थौरो की कविताएं भौतिकता की अंधाधुंध दौड़ से दूरी पर बल देती हैं। प्रो. शर्मा ने अंग्रेजी साहित्य के अतिरिक्त हिंदी व संस्कृत साहित्य के उदाहरण देकर साहित्य में प्रकृति व मानवीय सौंदर्य पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह ने अंग्रेजी साहित्य में प्रकृति वर्णन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. नीरज सोनकर, डॉ. कविता आर्य, डॉ. नीरज धनकड़, डॉ. रीना चटर्जी, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. किरन सिंह सहित स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं: