} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 19 अगस्त 2024

योगी सरकार में पीड़ितों को नहीं मिल रहा न्याय

राजस्व अभिलेखों में बैनामा दर्ज कराने के लिए तहसील दिवस पर की गई तीन बार जनशिकायत, फिर भी नहीं मिला न्याय

-प्रार्थी द्वारा मुख्यमंत्री जनशिकायत पोर्टल पर प्रार्थनापत्र देने पर भी नहीं हुआ निराकरण, बताया गया समस्या का हो गया समाधान



Varanasi (dil India live). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सरकारी मशीनरी की तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के बावजूद भी न्याय न मिलने पर दर दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं पीड़ित। वाकया वाराणसी का है जिसमें राजस्व अभिलेखों में बैनामा दर्ज कराने के लिए पीड़ितों अजय कुमार सिंह व अन्य प्रार्थीगण ने बताया कि हम ग्राम पंचायत बसनी ठाकुरपुर, विकास खण्ड बड़ागांव, तहसील पिण्ड्रा, जिला वाराणसी का मूल निवासी हैं। प्रार्थीगणों की मौजा बसनी की जमीन का अधिग्रहण एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा कर लिया गया है। जिसका आराजी नंबर 443 ख व 445 क है। कई बार लेखपाल व कानूनगो राजस्व निरीक्षक से संपर्क करने के बावजूद भी आज तक बैनामा नहीं हो सका। जबकि इस बाबत प्रार्थीगणों द्वारा दिनांक 04.11.2023 क्रमांक 1172, दिनांक C 02.12.2023 क्रमांक 1205 एवं दिनांक 03.02.2024 A क्रमांक 180 को तहसील दिवस पर प्रार्थना-पत्र देकर उसे बैनामा कराने की प्रार्थना भी की जा चुकी है। लेकिन  कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों द्वारा केवल उसे अटकाने और भटकाने का काम ही किया जा रहा है। जिससे प्रार्थीगण बहुत परेशान हैं। उक्त के सम्बन्ध में मा. मुख्यमंत्री जी के जन शिकायत पोर्टल पर दिनांक 13 जुन सन्दर्भ स०40019724016047 को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण हेतु अनुरोध किया गया| तपरांत दिनांक 5 जुलाई को IGRS के माध्यम से अवगत कराया गया कि उक्त समस्या का निस्तारण कर दिया गया,परन्तु खेद के साथ अवगत करना है कि उक्त समस्या का तहसील स्तर पर आज तक कोई भी निस्तारण नहीं हो सका। उसके बाद दिनांक 6 अगस्त 2024 को मुख्य विकास अधिकारी को भी उक्त समस्या के निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें विनम्र अनुरोध किया गया है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थीगणों की जमीन का बैनामा कराया जाए ताकि न्याय हो। इसे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एक्स पर भी अजय कुमार सिंह ने पोस्ट किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: