} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 17 अगस्त 2024

Students ने शिक्षकों को बांधी राखी

जिम्मेदारी के अहसास को गहरा करता है रक्षाबंधन  

-मोशन एजुकेशन में स्टूडेंट्स के भाइयों को कोटा बुलाकार दिया सरप्राइज 

K.D. ABBASSI 

Kota (dil India live). कोचिंग और केयर सिटी कोटा में शनिवार को स्टूडेंट्स ने टीचर्स की कलाई पर राखी बांधी और टीचर्स ने उनको सुरक्षा का वचन दिया। 

मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने अपने शिक्षकों को राखी बंधी। यह सिलसिला सुबह 11 बजे से शाम तक चला। इस दौरान मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय और अन्य शिक्षकों को हजारों छात्राओं ने राखी बंधी। 

नितिन विजय ने इस मौके पर कहा कि स्टूडेंट्स से राखी बंधवाने के बाद बच्चों के प्रति जिम्मेदारी का अहसास और गहरा हुआ है। हम राखी का मान रखेंगे और हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि आपसी स्नेह और प्रेम हर तनाव दूर कर सकता है। रक्षा बंधन पर बच्चों ने एक बार फिर मुझे अपने प्रेम की डोर में बंध रखा है। यह प्रेम कोटा आने वाले बच्चों के लिए मन में कर्तव्य के भाव को और पुख्ता कर रहा है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि इन बच्चों और शिक्षा के लिए कुछ विशेष कर पाऊं। 

छात्राओ को दिया सरप्राइज 

रक्षाबंधन का नाम सुनकर हर बहन के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यह दिन वर्षभर में उनके लिए सबसे प्यारा होता है। भाई के लिए भी यह दिन उतना ही  ख़ास होता है। लेकिन ज्यादा छुट्टी नहीं होने के कारण देश के दूर-दराज इलाकों से कोटा आई कई छात्राएं घर नहीं जा पाने के कारण उदास थी। मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने इनको सरप्राइज देने के लिए स्टूडेंट्स की जानकारी के बिना, चुपचाप उनके भाइयों को कोटा बुला लिया। शनिवार को रक्षाबंधन सेलिब्रेशन दौरान जब उनके भाई अचानक सामने नजर आए तो वे भावुक हो गईं। इन स्टूडेंट्स ने राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, तरक्की और उज्जवल भविष्य की कामना की तो भाइयों ने भी हर मुश्किल में उनकी रक्षा का वचन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: