} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

KIDZEE व KENZEN में मना आजादी का जश्न

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम







Varanasi (dil India live). KIDZEE व KENZEN स्कूल नदेसर में आजादी का जश्न संयुक्त रूप से सेंटर इंचार्ज श्रीमती रीतिका सरीन की अगुवाई में मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने झंडारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया वहीं दूसरी ओर बच्चों ने देश भक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में कई तरह के देश भक्ति नाट्य, गीत, नृत्य और गेम का भी आयोजन किया गया। इससे एक दिन पूर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन से उनके कार्यालय में किड्जी के बच्चों ने मिलकर स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर एडीजी पीयूष मोर्डिया द्वारा बच्चो एवं अध्य़ापन स्टॉफ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बच्चे जोन कार्यालय में भ्रमण कर काफी अभिभूत हुए। अपर पुलिस महानिदेशक के साथ स्टॉफ के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बच्चो को उपहार देते हुए स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामना तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: