} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

Cultural News Varanasi Uttar Pradesh 7 August 2026: स्माइल मुनिया के “बरखा बहार आई" में जमकर हुई मस्ती

सखी बरसे झमाझम पानी नथनिया से बूंद टपिके…
Cultural News Varanasi Uttar Pradesh August 2026

dil india live (Varanasi). स्माइल मुनिया की ओर से “बरखा बहार आई “कार्यक्रम लंका स्थित एक रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रीति जयंती की गणेश वंदना से हुआ। यहां आएं हुए मेहमानों का तहे दिल से स्वागत संस्थापक अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने किया और महिलाओं को सुहाग पर्व तीज की बधाई दी। इस दौरान सावन की बूंदों के बीच कजरी गीत की सामूहिक प्रस्तुति हुई जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

सावन में झूलनी दिलाय दे पिया… सखी बरसे झमाझम पानी नथनिया से बूंद टपिके… जब फिज़ा में बुलंद हुआ तो पूरा माहौल सावन के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन में निशा ने संचालन किया तो धन्यवाद शाइस्ता ने दिया। शालिनी, गीता, निकिता, सरोज, चंद्रा, सुनीता ने कजरी प्रस्तुत की। कुछ मुनिया को पठन पाठन सामग्री एवं खाद्य सामग्री दी गई। नृत्य कर कंचन, ममता, रागिनी, भावना ने मन मोह लिया। इस दौरान कई रोचक गेम रेणु और सलोनी ने करवाये। विनीता के संयोजन में कार्यक्रम सम्पन हुआ तो सावन में चटपटे व्यंजन का सभी ने लुत्फ उठाया। 

यहां तस्वीरों में देखिए आयोजन की एक झलक  


Cultural News Varanasi Uttar Pradesh 7 August 2026



कोई टिप्पणी नहीं: