} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 12 August 2026: DAV से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों शामिल

हाथों में तिरंगा झंडा, आंखों में झलक रही थी आजादी की चमक
Education News Varanasi Uttar Pradesh तिरंगा यात्रा August 2026

dil india live (Varanasi). वाराणसी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को औसानगंज स्थित डीएवी इन्टर कॉलेज से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्टूडेंट्स के हाथों में तिरंगा झंडा था तो आंखों में झलक रही थी आजादी की चमक। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक नीलकण्ठ तिवारी एवं कॉलेज के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में 1500 से अधिक छात्र - छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। प्रातः 08 बजे डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों का समूह भारत माता की जय, वन्दे मातरम जैसे गगनभेदी उद्घोष करते हुए चल रहे थे, यात्रा औसानगंज से दारानगर, मैदागिन, कबीरचौरा से लोहटिया होते हुए वापस कॉलेज परिसर आकर समाप्त हुई। 
Education News Varanasi Uttar Pradesh तिरंगा यात्रा August 2026

      यात्रा में सबसे आगे विशाल तिरंगा ध्वज लिए एनसीसी के कैडेट चल रहे थे, उसके बाद एनसीसी के कैडेट बैण्ड बाजे की धुन पर कदमताल करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक एवं कर्मचारी चल रहे थे। सबसे पीछे छात्र चलते रहे। यात्रा का शुभारंभ करते हुए डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर देश के युवा इसमें बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है, आज काशी में युवाओं का उत्साह उन महानायकों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। 

इनकी रही खास मौजूदगी 
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष हरिबंश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, डॉ. आहूति सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, राहुल श्रीवास्तव, कुंवर शशांक शेखर, विपिन कुमार आदि प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: