सोमवार, 3 अगस्त 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 3 august 2026 : नशे के विरुद्ध ZEN-G और विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान में शामिल हुए एनएसएस स्वयंसेवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश क़ो ऑनलाइन किया सम्बोधित डी.ए.वी. पी.जी. भी हुआ शामिल 

वाराणसी के सभी एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों ने की भागीदारी
Education, News Varanasi Uttar Pradesh august 2026 : ZEN-G


dil india live (Varanasi). नशे के विरुद्ध जेन जी और विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश क़ो ऑनलाइन सम्बोधित किया गया, जिसमे डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के सभी एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों ने भागीदारी की।

श्री मोदी ने मादक पदार्थों के सेवन के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा युवाओं को "नशा मुक्त भारत अभियान" का सक्रिय जनदूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।


इस अभियान ने विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक जागरूकता और उत्तरदायी नागरिकता को बढ़ावा देते हुए "विकसित भारत @2047" के राष्ट्रीय संकल्प की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने "नशा मुक्ति शपथ" ग्रहण की तथा स्वयं को नशे से दूर रखने एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार झा एवं धन्यवाद डॉ. दीपक शर्मा ने दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ओम प्रकाश, डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. प्रियंका वहल, डॉ. ऋचा गुप्ता उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं: