बुधवार, 5 अगस्त 2026

political news Baliya Uttar Pradesh 5 August 2026: BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन

सियासत में अव्वल रहने वाले उमाशंकर कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग
political news Baliya Uttar Pradesh 2026BSP MLA UMA Shankar Singh death


dil india live (Baliya). UP के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। सियासत में अव्वल रहने वाले उमाशंकर कैंसर से  जिंदगी की जंग हार गए, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उमाशंकर सिंह बलिया जिले के नगरा ब्लॉक के खनवर गांव के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपनी सादगी, जनसंपर्क और क्षेत्र में सक्रियता के कारण वह जनता के बीच लोकप्रिय नेता माने जाते थे।

वर्तमान उत्तर प्रदेश विधानसभा में उमाशंकर सिंह बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक थे। उनके निधन से बसपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

उमाशंकर सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें एक जुझारू, मिलनसार और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया।

कोई टिप्पणी नहीं: