एक मंच पर एक्टिंग, फैंसी ड्रेस, मॉडलिंग, डांसिंग, पोएट्री, स्टोरीटेलिंग, ड्राइंग और बहुत कुछ...
dil india live (Varanasi). YOUTAG के तत्वावधान में "Talent Hai To Dikha" मेगा टैलेंट शो का आयोजन लंका, अस्सी रोड स्थित Cubana Heights में खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस आयोजन की खासियत यह थी कि कार्यक्रम में शहर के 5 वर्ष से 70 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अपनी कला का मुजाहिरा करते हुए कैटवॉक कर सभी का दिल जीत लिया।
हर फील्ड के कलाकारों ने बिखेरा जलवा
प्रतियोगिता में एक्टिंग, मॉडलिंग, डांसिंग, सिंगिंग, पोएट्री, स्टोरीटेलिंग, मिमिक्री, स्टैंडअप कॉमेडी, जिम्नास्टिक, पुशअप्स, स्टंट्स, फैंसी ड्रेस, कराटे, ड्राइंग सहित हर तरह की स्किल वालों ने शिरकत किया। छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।माडल दीक्षा श्रीवास्तव रहीं जज
कार्यक्रम में गेस्ट और जजमेंट पैनल के रूप में Kohinoor Mrs India International Winner 2025, Mrs Face Of Kashi Winner 2024 दीक्षा श्रीवास्तव मौजूद थीं। उन्हें Kashi Garv Ratna Samman 2025 और Mrs Glamour Icon Of Banaras के खिताब भी मिल चुके हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।दबी प्रतिभाओं को मिलें मंच-आयोजक
कार्यक्रम के आयोजक राज रत्न सिंह ने कहा कि "Talent Hai To Dikha" का मुख्य उद्देश्य वाराणसी के लंबे और छिपे हुए कलाकारों को एक बड़ा मंच देना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सुबह से शाम तक चला।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें