‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीधे एडमिशन
dil india live (Varanasi)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित प्रवेश प्रकोष्ठ में गंगापुर परिसर का विशेष प्रवेश काउंटर स्थापित किया गया है। यह सुविधा 14 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
गंगापुर परिसर के प्रवेश समन्वयक डॉ. रमेश मिश्रा ने बताया कि परिसर में प्रतिदिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा रही है अभी तक लगभग ७० प्रतिशत काउंसिलिंग पूर्ण की जा चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। वहीं, समन्वयक (जनसंपर्क) डॉ. सुमित कुमार घोष ने बताया कि मुख्य परिसर में स्थापित विशेष प्रवेश काउंटर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संचालित किया जा रहा है, जिससे वे सीधे गंगापुर परिसर में प्रवेश ले सकते हैं। दोनों अधिकारियों ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से 14 अगस्त से पूर्व इस सुविधा का लाभ उठाकर समय रहते अपना प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें