ज्यादा पैसे की चाहत में अरब का लोग कर रहे हैं रुख़ वहीं बुशरा को देश की मिट्टी खींच लायी वतन
"IPS Dr Bushra Bano" ने चुनी देश सेवा की राह
@dil india live
(Varanasi)."IPS Dr Bushra Bano" को एक ट्रान्सफर के चलते खड़े हुए विवाद ने इतना वायरल कर दिया कि सोशल मीडिया पर हर तरफ आज बुशरा बानो की ही चर्चा हो रही है। "IPS Dr Bushra Bano" इस वक्त देश दुनिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी और पढ़ी जा रही हैं। सूत्रों का मानना है कि IPS में "IPS Dr Bushra Bano" देश में सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा है। आखिर कौन है "IPS Dr Bushra Bano"? आज जहां ज्यादा पैसे की चाहत में अरब का लोग कर रहे हैं रुख़ वहीं बुशरा को देश की मिट्टी अपने वतन भारत खींच लायी। फिर क्या था"IPS Dr Bushra Bano" देश सेवा की राह पर चल पड़ी।
यहां जानिए IPS डॉ. बुशरा बानो कौन हैं?
पढ़ाई पूरी करने के बाद IPS Dr Bushra Bano"? ने बहुत कम उम्र में JRF की परीक्षा पास की। कहा जा सकता है कि वे सबसे कम उम्र की JRF क्वालिफायर में से एक थीं। इसके बाद उनकी नियुक्ति एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई। बाद में वे और उनके शौहर असमर, जो मैकेनिकल इंजीनियर हैं, दोनों सऊदी अरब में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए।
लेकिन डॉ. बुशरा बानो को देश की याद सताती थी वो अपने देश के लिए कुछ करना चाहती थीं। उन्होंने सऊदी अरब की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ दी और दोनों UPSC की तैयारी के लिए भारत वापस आ गए ताकि देश की सेवा कर सकें। यह ब्रेन ड्रेन को रोकने का सबसे अच्छा उदाहरण है।
डॉ. बुशरा ने तैयारी शुरू की, UP PCS परीक्षा में टॉप 10 रैंक हासिल की और उत्तर प्रदेश में SDM के पद पर नियुक्त हुईं, जहां उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी सराहना की।और सफर यहीं खत्म नहीं हुआ...सऊदी अरब की आराम की ज़िंदगी छोड़ी, 2 सी-सेक्शन और 4 सर्जरी के बाद भी हिम्मत नहीं हारी।
दो छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश के साथ-साथ UPSC दो बार क्लियर किया और IPS ऑफिसर बनीं।
डॉ. बुशरा बानो ने पहले ही प्रयास में UPSC पास किया और उन्हें IRTS (क्लास वन रेलवे सेवा) मिली। अगले ही साल उन्होंने फिर से UPSC पास किया और उन्हें IPS, 2021 बैच, पश्चिम बंगाल कैडर मिला। आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान वह बैच की तीसरी टॉपर (इनडोर और आउटडोर दोनों) थीं।
उन्होंने हुगली में ASP और खड़गपुर में एडिशनल SP के रूप में कार्य किया। अब उनका ट्रांसफर पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल आर्म्ड फोर्सेज में डिप्टी कमांडेंट (एडिशनल SP) के पद पर हुआ है। और वर्तमान में इनके पति IIT खड़गपुर में हैं।
"IPS Dr Bushra Bano" एक बहुत ही प्रतिभाशाली, समर्पित, विनम्र, शालीन और पुलिस अधिकारी हैं। जाति, धर्म, लिंग और नस्ल से परे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। वे हमेशा युवाओं को UPSC और स्टेट PCS के लिए सभी वर्ग के युवाओं को प्रेरित करती हैं और कहती हैं कि पढ़ो और अपने देश के लिए कुछ अच्छा करो।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें