} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 18 मई 2021

कोविड 19 महामारी रोकने का लिया संकल्प

प्रधान डाकघर वाराणसी में डाककर्मियों का वैक्सिनेशन

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। कोरोना को हराना है तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड वाश के साथ-साथ वैक्सिनेशन भी जरूरी है। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की पहल पर वाराणसी कैंट स्थित प्रधान डाकघर में 17 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के डाककर्मियों को  कोरोना वैक्सीन लगाई। कोविड 19 महामारी रोकने के संकल्प के साथ काफी डाककर्मियों ने टीका लगवाया।

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा डाक सेवाओं को आवश्यक सेवाओं की सूची में रखा गया है। डाकघरकर्मी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना वॉरियर्स के रूप में पोस्टमैन व ग्रामीण डाक सेवक डाक बाँटने के लिए नियमित रूप से क्षेत्र में जा रहे हैं, वहीं काउंटर पर भी स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग के अलावा बचत बैंक, बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार जैसी तमाम  सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इससे पूर्व भी 15 व 16 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्वेश्वरगंज स्थित वाराणसी प्रधान डाकघर में डाककर्मियों का वैक्सिनेशन किया जा चुका है।


चित्र में : वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में डाककर्मियों का टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी

कोई टिप्पणी नहीं: