} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 20 मई 2021

नवचंदी जुमेरात पर मुल्क में अमन की दुआएं


सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगाई हाजिरी

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। नवचंदी जुमेरात को ज़ायरीन ने कोरोना महामारी से निजात की जहां दुआएं मांगी वहीं मुल्क में अमन और देश की खुशहाली के लिए भी औलिया अल्लाह के आस्तानों पर ज़ायरीन ने दुआ में हाथ उठाया। शव्वाल महीने का पहला जुमेरात होने की वजह से भी इसका खास महत्व हैं मगर कोरोना महामारी के चतते आस्तानों पर न तो मेला लगा और न ही दूर दराज़ से जायरीन ही पहुंचे। बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आसपास के ही जायरीन ने औलिया-ए-कराम के दर पर हाजिरी लगाई।

हजरत शाह तैयब बतारसी, मौलाना शाह बाबा, हजरत मंलग शहीद, हज़रत पुलंग शहीद, हजरत अज़गैब शहीद, शाहबुददीन शाह बाबा, लाटशाही बाबा, हरदाम शाह बाबा, बिजली शहीद, हजरत खाकी शाह, पंजाबी शाह बाबा, हज़रत बाबा फरीद, ज़ज़ीरा शाह, सिककड़ शाह बाबा, हजरत जाहिद शहीद, हज़रत कुदबन शहीद, रहीम शाह बाबा, जलालुददीन शाह बाबा, दरगाहे फातमान आदि में फातेहा पढते इक्का दुक्का लोग फातेहा पढ़ते दिखे। जो लोग आस्तानों पर नहीं पहुँच सके उन्होने घर से ही फातेहा पढ़ा और दुआएं की।