} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 30 मई 2021

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का



"गले मिलकर हाथ मिलाने का

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का


है हुनर इंसानों में बाक़ी अभी

मुश्किलों में सम्भल जाने का

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का


चराग़ उम्मीदों के जलाए रखना

है वक़्त ये हिम्मत दिखाने का

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का


फिर होंगी महफ़िलें यारों की

क़िस्सा वही रूठने मनाने का

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का


ख़ामोशियाँ को है इन्तज़ार

कुछ सुनने का,गुनगुनाने का

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का


सो गए हैं जो ख़्वाब राहों में

सवेरा होगा उन्हें जगाने का

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का


ग़मों की उमस ख़त्म हो जाएगी

अब्र आएगा ख़ुशियाँ बरसाने का

दौर फिर आएगा मुस्कुराने का।"

                           शायर: आमिर (वाराणसी)

कोई टिप्पणी नहीं: