} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 18 मई 2021

IPL की तर्ज पर काशी में शुरू हुआ BPL

ब्लड प्रीमियम लीग से जुड़ेंगे खेल व शैक्षणिक संस्थान

वाराणसी(दिल इंडिया लाइक)। वैश्विक महामारी कोविड19 के कारण सभी सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए काशी रक्त दान कुम्भ ने आई पी एल के तर्ज पर बी पी एल (ब्लड प्रीमियम लीग ) की शुरूआत वाराणसी में करने का ऐलान किया है। इस  खेल में सभी तरह के संस्थाओ और  शैक्षणिक संस्थानो तथा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों से खेलने की अपील की जा रही है।

इस खेल में हर हफ्ते मैन ऑफ दी मैच बी पी एल की घोषणा तथा वर्चुवल ई सर्टिफिकेट भी जारी होंगे। जिसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के भी सिंगनेचर होंगे। संस्था के संस्थापक सचिव ने बताया कि इस समय रक्त को लेकर काफी दिक्कत हो गई है। इस कारण यह तरकीब निकाली गई है। जिससे कि वाराणसी के सभी सरकारी ब्लड बैंक को भरा जा सके। साथ ही सभी रक्तदाता के फोटो और ई सर्टिफिकेट KRK के ओफ्फिसियल पेज पर भी प्रकाशित होंगे।

ब्लड डोनेशन पर मिलेंगे चौके-छक्के

संस्था केअगुवा राजेश गुप्ता ने बताया, हर टीम को ब्लड डोनेशन पर चौका मिलेगा। इस अभियान में जो भी व्यक्ति या संस्था का सदस्य शामिल होता उसके योगदान को पहचान दी जाती है। अगर कोई डायबिटिक व्यक्ति या दिव्यांग व्यक्ति या महिलाएं इसी तरह का कोई और व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसे छक्का दिया जाएगा । कपल डोनेशन पर 2 छक्का और 2 चौका यानी 20 रन दिए जाएंगे। इस अभियान के जरिए इकट्ठा होने वाला ब्लड किसी भी सरकारी ब्लड बैंक में जाएगा। हर सप्ताह एक टीम विजेता बनेगी।  जिस टीम की ओर से सबसे ज्यादा रक्तदान डोनेशन होता है उसे जीता हुआ घोषित किया जाएगा।

इस आयोजन को फलीभूत करने के लिए कैप्टन रजनीश पांडेय, सीके गांगुली, सेंचुरियन प्रदीप इसरानी, अमित उपाध्याय, डॉक्टर आशीष गुप्ता, कमलेश छुगानी, मनीष पांडेय, शिवम गुप्ता, संजय राय, दीपक अस्थाना, राम सुयल, शशि श्रीवास्तव, भावना, डॉक्टर संजीव सिंह, तनिष्का इसरानी, अजीत



बजाज, नीरज शर्मा, नीरज पारिख , स्नेह सिंह, प्रशांत गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, आशीष केसरी, सन्दीप खंडेलवाल और दिलीप दुबे, दिलीप पांडेय, सचिन मिश्रा, अर्पित सर्राफ, मनु विक्रम, इंजीनियर राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप दुबे, दिलीप पांडेय, इंजीनियर राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: