} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 11 मई 2021

ईद ज़रूरतमंदों का ख़याल रखने का नाम

ईद का पैग़ाम-4 (11-05-2021)

घरों में ही मनाएं ईद की ख़ुशियां 

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। ईद ज़रुरतमंदों का ख्याल रखने का नाम है। इस वक्त कोरोना महामारी का दौर है। लोगों का कारोबार रसरकार द्वारा लगाए गए कोरोना कर्फ्यू की वजह से बंद पड़ा है। मुसलमानों को इस सबसे बड़े त्यौहार को घर पर ही रह कर मनाना है। ऐसे में अगर हम सब एक दूसरे का ख्याल रखें तो सभी की ईद हंसी खुशी मन जायेगी।

इस वक्त अल्लाह हम सब का कड़ा इम्तिहान ले रहा। कारोबार से लेकर बहुत सारी ज़रूरी काम-काज़ बंद है। नमाज़ व अन्य ज़रूरी इबादत भी अपने-अपने घरों में अदा कर रहे हैं, देश व दुनिया के अंदर आई महामारी के कारण इस साल भी पिछले साल की तरह ही अलग प्रकार की ईद मनाने को हम सब बेबस हैं। सब को यह पता है कि इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय है कि हम सब अपने-अपने घरों में रहें और सोशल डिस्टेन्स का पालन करें। बहुत ज़रूरी हो तभी घर से निकले वो भी मास्क लगाकर। ईद के दिन उलेमाओं के हिसाब से अपने घरों में ही अच्छी नीयत व मजबूत इरादों के साथ नमाज़ पढ़ें, अल्लाह से ख़ूब दुआएं करें जिससे कि इस कोरोना महामारी से निजात भी मिले और हमसब फिर से पहले की तरह सेहतमंद रहें व अपने हाल-कारोबार में तरक्की भी कर सकें। अपने आस-पास ज़रूरतमंदों का हर हाल में ख्याल रखना है जिससे ईद की खुशियों में हर शख्स शामिल हो सके।

 


                       डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद

                       (पूर्व सदस्य, सेण्ट्रल हज कमेटी)

कोई टिप्पणी नहीं: