} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 18 मई 2021

कोरोना पीड़ितों व उनके परिजनों को 21 दिनों से ये करा रहे भोजन

भारत विकास परिषद् काशी की पहल

‘काशी की रसोई, से 1596 का भरा पेट 

42 दिनों तक मुहिम को दिया जयेगा विस्तार 

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। भारत विकास परिषद् ‘‘काशी’’ कोविड19 महामारी के दूसरे लहर में निरन्तर जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिये प्रयत्नशील है औ



र निरन्तर 21 दिनों से ट्रामा सेंटर (बीएचयू) में इलाज करा रहे कोरोना पीड़ितों एवं उनके परिजनों के लिए संस्था के सदस्यों के सहयोग से संचालित ‘‘काशी की रसोई‘‘ से दोपहर का भोजन उपलब्ध करा रही है और अब तक इस मुहिम के द्वारा 1596 जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा चुका है।

इस मौके पर भारत विकास परिषद् ‘‘काशी’’ शाखा के अध्यक्ष ओ.एन. चोपड़ा एवं सचिव विशाल कपूर ने एक प्रेसनोट में बताया कि भारत विकास परिषद् का ध्येय मंत्र है ‘‘सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण’’। जिसे हम परिषद् के काशी शाखा के सिपाही जरूरतमंद पीड़ितों सम्पर्क कर, समर्पित भाव से सेवा व सहयोग के लिए अग्रसर है। साथ ही हमारा यह प्रयास है हमारी भावी पीढ़ी ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ की भावना के साथ संस्कारित हो।

साथ ही उन्होने बताया कि परिषद् के ‘‘काशी’’ शाखा के सदस्य परिवारों के सहयोग द्वारा संचालित ‘‘काशी की रसोई‘‘ मुहिम को प्रारम्भ में 21 दिनों तक ही चलाने की योजना थी। परन्तु सदस्य परिवारों से मिलने वाले सहयोग और पीड़ितों की जरूरत को देखते हुए इस मुहिम को 42 दिनो तक चलाया जायेगा और हमारा यह प्रयास है कि इस मुहिम को 42 दिनों से भी आगे बढ़ा सकें। इस दौरान महिला संयोजिक सुप्रिया जरिया एवं कोषाध्यक्ष हरीश वालिया का विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: