} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 13 मई 2021

बनारस में आज भी ईद कल भी ईद

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मस्जिदों में अदा की गयी ईद की नमाज़

वाराणसी (सरफराज अहमद/दिल इंडिया लाइव)। बनारस में आज भी ईद मनाई गई और कल भी ईद होगी। बनारस में शहर क़ाज़ी गुलाम यासीन साहब के एलान के बाद शहर बनारस में मस्जिदों में गुरुवार को ईद की नमाज़ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अदा की गयी। इस दौरान मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया था। यही नहीं कल भी ईद का ऐलान किया गया है। इज़्तेमाई रुयते हेलाल कमेटी बनारस ने बुधवार को एलान किया था कि ईद का चाँद नहीं दिखा लिहाज़ा ईद अब जुमे को मनायी जाएगी। इस ऐलान के कुछ ही देर बाद शहर क़ाज़ी गुलाम यासीन नूरी के लेटर पेड पर एक ऐलान हुआ जिसमे कहा गया कि चाँद देखा गया  गया है, लिहाज़ा जुमेरात (गुरुवार) को ईद होगी। इस एलान पर शहर बनारस में अहले सुन्नत की दो ईद हो गई गवाहों का वीडियों भी रात से ही वायरल होता रहा जिसमें उन लोगों ने चांद की शहर काज़ी के यहां तस्दीक की। तस्दीक के दौरान शहर के मायनाज़ उलेमा भी मौजूद थे। बस यहीं से दो ईद हुई।

गुरूवार को शहर काज़ी से इत्तेफाक रखने वालो ने मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की और एक दुसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सिगरा थानाक्षेत्र की 20 से 30  फीसद मस्जिदों में ईद की नमाज़ आज हुई वहीँ भेलूपुर थानाक्षेत्र कि 80 मस्जिदों में से तकरीबन 40 से50 में आज ईद की नमाज़ अदा की गयी।  ईद की नमाज़ के दौरान वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के जवान हर मस्जिद के बाहर मुस्तैद रहे। ऐसे ही अलग अलग इलाको में नमाज़े हुई। जो इश्तेमाई रूइयते हेलाल कमेटी से इत्तेफाक रखते हैं उन्होंने आज रोज़ा रखा वो कल ईद मनायेंगे। इस तरह बनारस में दो ईद हो गई।




कोई टिप्पणी नहीं: