} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

मि. पूर्वांचल प्रतिस्पर्धा 29 अक्टूबर को



Varanasi (dil India live).20.10.2023. काशी डिस्ट्रिक बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतिष्ठापरक 14 वीं शेर - ए - बनारस एवं दूसरी मिस्टर पूर्वांचल की प्रतिस्पर्धा आगामी 29 अक्टूबर, 2023, रविवार को आयोजित होगी। गुरुवार को भीमनगर, सिकरौल स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अहमद फैसल महतो ने बताया कि शेरे बनारस एवं मिस्टर पूर्वांचल की प्रतिस्पर्धा बॉडी बिल्डिंग की 6 एवं फिटनेस फिजिक की एक कैटेगरी में आयोजित होगी जिसमें प्रदेश भर के 250 से अधिक बॉडी बिल्डर भाग लेंगे। टाइटल एवं मसल मैन विजेता को नकद पुरस्कार के अलावा, ट्राफी, सर्टिफिकेट, सप्लीमेन्ट, ट्रैक सूट भी प्रदान किया जायेगा। बेस्ट ऑफ फाइव को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, टीशर्ट एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन नगवा, लंका स्थित तुलसी विद्या निकेतन के प्रांगण में होगा। खिलाड़ियो का वजन प्रतिस्पर्धा के एक दिन पूर्व भीम नगर, सिकरौल (वरुणा एंक्लेव के सामने) स्थित किंग्स द जिम में होगा। स्पर्धा में 250 से अधिक खिलाड़ी शेर ए बनारस की प्रतिष्ठापरक टाइटल के लिए अपना दमखम दिखायेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पवन यादव, विकास चौरसिया, फसरूद्दीन खान, एडवोकेट फिरदौसी, प्रताप बहादुर सिंह, मयंक उपाध्याय, निसार अहमद, रियासुद्दीन, कैस अंसारी, विजय आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: