} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

नारी सुरक्षा जागरूकता सम्मान रैली निकली

पढ़ी लिखी नारी,घर घर की उजियारी...



Varanasi (dil India live). विकास खंड चिरईगांव के गौराकलां प्राथमिक विद्यालय से मिशन शक्ति के चौथे चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति विद्यालय की बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता रैली प्रिंसिपल आरती देवी के नेतृत्व में निकाली गई।स्कूल के बच्चे, शिक्षक, अभिभावक जागरूकता रैली को स्कूल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न रास्तों से होते हुए तख्तियों पर लिखे नारा, पढ़ी लिखी नारी, घर घर की उजियारी...व, नारी का सम्मान करना पुरुषों का काम है, रावण तो कल भी बदनाम था आज भी बदनाम है...। शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास, रौनकें जितनी यहां हैं औरतों के दम से हैं। समानता का अधिकार पाएं, महिलाएं अब आगे आएं। खुशी खुशी लगाते हुए चल रहे थे। रैली स्कूल के प्रांगण में संगोष्ठी में तब्दील हो गई।

         इस अवसर पर अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने अपना विचार रखते हुए कहा कि महिला जिसे स्त्री नारी औरत वोमेन जैसे अनेक नाम से पुकारा जाता है पहले के समय से तुलना करें तो अब महिलाओं की स्तिथि में काफी सुधार हुआ आज की महिलाएं शिक्षक,चिकित्सक,खिलाड़ी, वैज्ञानिक, लीडर इत्यादि अधिक संख्या में बन रही हैं, इस प्रकार उन्होंने परिवार और समाज में एक प्रतिष्ठित पद के लिए अपना स्थान बना लिया है। प्रिंसिपल आरती देवी ने कहा कि हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं जो कि महिलाओं की वर्तमान स्थिति को सुधारने के लिए काफी महत्वपूर्ण है,महिलाएं किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।उन्हें सिर्फ जागरूक होने की आवश्यकता है। स्त्री ईश्वर की वह सबसे खूबसूरत रचना है जो की प्रकृति को चलाने में अग्रिम भूमिका निभाती है,लेकिन यह भी एक कटु सत्य है कि हमेशा पुरुषों के आगे एक स्त्री को भेदभाव,हिंसा,बुरा बर्ताव का सामना भी करना पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस सहायता,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी, ग्रामप्रधान राजेश कुमार राजू, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक, वंदना पांडेय, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमारी, त्रिलोकी सहित अभिभावकगण, छात्र एवं छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: