} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

Kashi में Mata स्कन्द बागेश्वरी देवी मंदिर में हैं विराजमान

नवरात्र: पांचवें दिन स्कन्द माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु


Varanasi (dil India live).19.10.2023. धर्म की नगरी काशी में नवरात्रि की धूम मची हुई है। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों का हुजूम देवी मंदिरों में जुटा हुआ है। खासकर जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों ने भोर से ही दर्शन पूजन के लिए लम्बी लाइन लगा रखी थी। मंदिर का पट मंगला आरती के बाद खुला तो पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारे से गूंज उठा।

इस प्राचीन मंदिर में स्कन्द माता विराजमान हैं उनकी गोद में भगवान् शंकर के पुत्र कार्तिकेय मौजूद हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां दर्शन पूजन करने वालों में निसंतान महिलाओं कि भी ज्यादा उपस्थिति रहती है, मान्यता है कि मां के दर्शन मात्र से संतान सुख मिलता है। 

नवरात्रि के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। माता बागेश्वरी देवी मंदिर जैतपुरा में विराजित स्कंदमाता के दर्शन के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ा है ऐसे वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मंदिर के महंत गोपाल मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन स्कन्द माता के दर्शन का विधान है। मान्यता है कि माता ने तारकासुर के वध के लिए कार्तिकेय को प्रशिक्षित किया था और ज्ञान दिया था जिसके बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया तभी से इनका नाम स्कंदमाता पड़ा।

महंत ने बताया कि जिन लोगों को बोलने या चलने में दिक्कत होती वो लोग यहां दर्शन-पूजन करने साल भर आते हैं माता उनके दुःख हर लेती हैं इसके अलावा जिन महिलाओं को अभी तक संतान सुख नहीं मिला है और वो परेशान हैं उन्हें यहां दर्शन करना चाहिए माता दर्शन मात्र से संतान सुख देती हैं। इसके अलावा उनके दर्शन से मोक्ष प्राप्ति में आसानी होती है।

कोई टिप्पणी नहीं: