} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में काशी के चार विजेता शिक्षक होंगे सम्मानित


Varanasi (dil India live).20.10.2023. राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में 12 से 15 सितंबर के मध्य कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री पर आधारित सामग्री निर्माण एवं प्रस्तुतिकरण पर प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें प्राथमिक स्तर पर भाषा विषय में छवि अग्रवाल (स.अ.) प्रा. वि. बनपुरवा काशी विद्यापीठ एवं गणित विषय में अब्दुर्रहमान (स.अ.) प्रा. वि. ठटरा (1) सेवापुरी वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान विषय में श्रवण कुमार गुप्ता (स.अ.) कमपोजिट विद्यालय देहली विनायक, सेवापुरी एवं गणित विषय में तूबा आसिम (स.अ.) कंपोजिट विद्यालय गंगापुर आराजीलाइंस ने सफलता प्राप्त की।

ज्ञात हो कि कल, क्राफ्ट एवं फैक्ट्री के माध्यम से शैक्षिक सामग्री निर्माण तथा कक्षा-कक्ष में इसकी उपयोगिता, लर्निंग आउटकम की संप्राप्ति और प्रस्तुतिकरण के आधार पर निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया जिसके फलस्वरूप प्रदेश भर के 300 प्रतिभागी शिक्षकों में से केवल 100 शिक्षकों ने सफलता अर्जित की। सभी चयनित शिक्षक अब एससीईआरटी लखनऊ में प्रदेशस्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे। खुशी के इस अवसर पर डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला, डायट प्रवक्ता हर गोविन्दपुरी, नगमा परवीन, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार सिंह ने चयनित सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं: