} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

Ma शेरावाली सबसे बड़ा है तेरा नाम रे...

महिलाओं ने डांडिया उत्सव में किया जमकर धमाल



Varanasi (dil India live).30.10.2023. महिला भूमिहार समाज वाराणसी का डांडिया कार्यक्रम  होटल मदीन, कैंटोमेंट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रीति प्रिया व अतिथि भावना, प्रोफेसर उषा किरण राय और डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने शमां रौशन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  

मुख्य  अतिथि पटना से आयी हुई प्रीति प्रिया ने कहा कि भूमिहार एक भारतीय जाति है जो उत्तर प्रदेश, विहार, झारखंड  तथा अन्य  राज्यों में निवास  करती है। भूमिहार  का अर्थ होता है, भूमिपति, भूमि से आहार अर्जित करने वाला। प्रोफेसर  ऊषा किरन राय ने कहा 

 सबसे प्रसिद्ध  अवधारण  के अनुसार ऐसा माना जाता है  कि भगवान  परशुराम ने क्षत्रिय  को पराजित किया और उनसे जीते हुए राज्य व भूमि बाहणों को दान  कर दी । बाह्णणो ने खेती करना शुरु किया और बाद में युद्ध  में भी भाग लिया  इन बाह्यण को ही भूमिहार बाह्णण कहते है।

भावना और डा. आकांक्षा ने भी महिलाओ के उत्थान पर विचार व्यक्त 

किया। इस कार्यक्रम की सफलता भूमिहार समाज की महिलाओं की एकता और परस्पर प्रेम और मित्रता का प्रतीक है। कार्यक्रम  की शुरुआत जाह्नवी सिंह ने माॅ शेरावाली, मां जोधा वाली, सबसे बड़ा है तेरा नाम रे... नृत्य से किया।  कार्यक्रम में उपस्थित सभी  महिलाओं ने डांडिया रास किया और साथ ही मां अंबे की अराधना की। वहां उपस्थित  सभी लोगो ने यह शपथ लिया कि  वे सभी अपने समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, और इसकी शुरूआत वह अपने ही गांव, परिवार और घर से करेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजलक्ष्मी राय, किरन सिंह, शुभ्रा सिंह, मंजुला चौधरी ने किया। पूनम सिंह, प्राची राय, सोनिया राय ,मयूरी सिंह, शिवि राय, सरिता सिंह, प्रियंका सिंह, सौम्या राय, वंदना सिंह और आयुषी प्रधान  ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग दिया।आये हुए लोगो का धन्यवाद  किरन सिंह , डॉक्टर राजलक्ष्मी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: