} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023

bunkar's सरदार बने सरदार मोहम्मद असलम

बुनकरों के चौदह मोहल्लों के नये सरदार का ऐलान: हक और हुक़ूक़ के लिए किसी भी आंदोलन के लिए रहेंगे तैयार 




Varanasi (dil India live). 31.10.2023. जामा मस्जिद हैंसतल्ले वाराणसी में बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों (14 मोहल्ले) का एक अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में मरकजी बुनकर पंचायत चौदहों के नव नियुक्त सदर सरदार मोहम्मद असलम अंसारी  की दस्तारबंदी की गई। यह पद चौदहों के पूर्व सरदार मकबूल हसन अशरफी के इंतकाल के बाद खाली हुआ था।दसतारबंदी की सरपरस्ती इमाम-ए-बनारस मौलाना जियाउर रहमान साहब खतीम (ईदगाह मस्जिद लाट सरैया), सपा नेता अतहर जमाल लारी, शहर उत्तरी के पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी कर रहे थे। इस मौके पर सरदार शमसुद्दीन साहब की भी दस्तारबंदी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार अखलाक अंसारी ने की। इस दौरान महेंद्र, जमाल अंसारी, जियाउर्रहमान अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, अमित यादव, मौलाना सिफादुर रहमान, हजरत मौलाना गुलाम नबी रहीमी, मौलाना गुलाम मुर्सलीम रहीमी अशरफी जलसे को खेताब फरमाया। मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी, मौलाना नियाज अहमद कासमी, मौलाना नसीर अहमद सिराजी, मौलाना अमानूर रहमान, मौलाना मुश्ताक अहमद अशरफी, मौलाना रियाजुद्दीन, सरदार अतिकुल्लाह, सरदार मोहम्मद आसिफ, तंजीम पांचों के सरदार हाफिज हाजी मोईनुद्दीन, सरदार अजीजुर रहमान, सरदार अब्दुल मजीद, सरदार रहमतुल्लाह, महतो फ़याजुद्दीन, सरदार मोइनुद्दीन, सरदार हाफिज कमरुद्दीन, सरदार निहालउद्दीन, सरदार अनीसुररहमान, सरदार मोहम्मद हनीफ, सरदार फैजुररहमान, सरदार मोइनुद्दीन, सरदार हबीबुल्लाह, सरदार अनवारुल्लाह, सरदार हाजी अब्दुल कलाम, सरदार एनुअल हुदा एवं मुस्ताक अहमद, मोहम्मद निहालुद्दीन, मोहम्मद अजीमुद्दीन, मोहम्मद अब्दुल, अब्दुल्ला फैजान व मौलाना मोहम्मद अंसारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस दौरान नए सरदार ने ऐलान किया कि वो हमेशा बुनकरों के साथ उनके छोटे-बड़े सभी मामलों में इंसाफ करेंगे। बुनकरों के हक और हुक़ूक़ के लिए किसी भी आंदोलन को वो हमेशा तैयार रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: