} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

शिक्षा में नवाचार को देना होगा बढ़ावा - डॉ. प्रशांत पारीख



Varanasi (dil India live). 05.10.2023. डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को भावी बिज़नेस लीडर्स के लिए केस मैथेड विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता मार्केटिंग शांति बिज़नेस स्कूल, अहमदाबाद, गुजरात के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत पारीख ने अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजनेस में अब दौर बदल चुका है, सिर्फ अच्छे उत्पाद अथवा सेवा से कोई संस्था स्वयं को बाजार में ब्रांड के रूप में स्थापित नही कर सकती हैं। बाजारीकरण के इस युग मे संस्थाओं को निरंतर बदलाव की प्रकिया से होते स्वयं को औरों से अलग खूबियों के साथ उतरना होगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के बाबत भी यह बात लागू होती है जिसके अंतर्गत परंपरागत तरीके से चले आ रहे शिक्षण व्यवस्था की शैली में बदलाव कर शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देना होगा। हमें शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी देना होगा, वही संस्थान आज अग्रणी दिखेगा जहाँ सिर्फ शिक्षा नही बल्कि कौशल विकास पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज ज्ञान विज्ञान एक कदम और आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बात हो रही है। यह बिजनेस सेक्टर के लिए वरदान की तरह है, शैक्षणिक संस्थानों को अब इस दिशा में भी आगे बढ़कर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता है।

इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनूप कुमार मिश्रा ने अतिथि का स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। संचालन छात्रा कशिश बर्मन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पारुल जैन ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. मयंक कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. आहुति सिंह, डॉ. उदयभान सिंह, डॉ. शालिनी सहित बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: