} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 9 अक्टूबर 2023

Kamal के फूल में प्रकट होंगे Sant kabir

लहरतारा स्थल का कमिश्नर ने किया निरीक्षण 

-देखने के बाद कमिश्नर बोले प्रकाट्य स्थल को विकसित करना लक्ष्य


Varanasi (dil India live).08.10.2023. लहरतारा स्थित तालाब के बीच में कमल के फूल में संत कबीरदास प्रकट होंगे. इसके साथ ही आठ करोड़ से कबीर प्रकाट्य स्थल लहरतारा परिसर को विकसित किया जाएगा. यह जानकारी कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने दी. प्रकाट्य स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि कबीर प्रकाट्य स्थल को विकसित करना शासन की प्राथमिकता में है. इस सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा.

प्रदेश सरकार ने प्राचीन संत कबीर प्रकाट्य स्थल लहरतारा के विकास के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत की है. इस पैसे से होने वाले विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए  कमिश्नर कौशल राज शर्मा संत कबीर प्रकट स्थल पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने कबीर साहब का दर्शन किया. इसके बाद पूरे परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही मठ के महंत गोविंद दास शास्त्री से विकास कार्यों को लेकर बातचीत की. कमिश्नर ने आश्रम परिसर और तालाब की पौराणिकता के बारे में जानकारी की. बताया गया कि सद्गुरु कबीर साहब की प्राकट्य इसी लहरतारा सरोवर में कमल के फूल पर पाया गया था. यदि लहरतारा सरोवर के बीचों बीच इस दृश्य को स्थापित किया जाएगा तो यह दृश्य अद्भुत होगा. इस पर कमिश्नर ने पूरे परिसर की सुनियोजित तरीके से विकास का खाका तैयार कर दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी शैलेश सिंह, जेई अजय मिश्रा, संत दिनेश दास आदि लोग मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं: