} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 22 जून 2024

AGUP परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

 





Allahabad (dil India live). कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-उत्तर प्रदेश प्रयागराज में महालेखाकार (लेखा-प्रथम, उत्तर प्रदेश) अभिषेक सिंह के निर्देशन में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ उपमहालेखाकार/प्रशासन अभिषेक कुमार, वरिष्ठ उप महालेखाकार राजकुमार एवं वरिष्ठ उप महालेखाकार यशवंत कुमार ने योगाचार्यो को स्मृति चिन्ह, शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

योग कार्यक्रम, एजीयूपी के सभागार कक्ष में सुबह 7 बजे से योगाचार्य प्रशांत आनन्द त्रिपाठी एवं श्वेता लश्कर ने योगाभ्यास के द्वारा कराया। योग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए  कार्यालय के अधिकरियो/कर्मचारियों ने लगभग 1 घंटे से अधिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा  (वरिष्ठ लेखाधिकारी / कल्याण) द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अस्करी अब्बास (कल्याण सहायक) और अरविंद कुमार (कल्याण सहायक) ने अतिथि योगाचार्यो का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं: