} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 7 जून 2024

Hajj 2024: हज के सफर पर मक्का गए दो हज जायरीन की दर्दनाक मौत

लिफ्ट में पैर रखा तो जा गिरे दोनों भारतीय जायरीन नीचे


फाइल फोटो 

Varanasi (dil India live)। सऊदी अरब से दुआ भरी खबर है यहां भारतीय दो जायरीन की मौत हो गई है। समाचार के अनुसार मक्का मुकर्रमा में एक भवन में लिफ्ट दुर्घटना हुई है जिसमें दो भारतीयों हज यात्रियों की मौत हो गयी। मरने वाले दोनों यात्री मोहम्मद सिद्दीक (65 वर्ष) व अब्दुल लतीफ (64 वर्ष) कटिहार, बिहार के रहने वाले हैं। हज कमेटी आफ इंडिया के सीईओ लियाकत अली आफाकी ने बताया कि वह काउंसुलेट जनरल आफ इंडिया व हज कमेटी के अधिकारियों के सम्पर्क में हैं। यह दुर्घटना भवन संख्या 145 में लगी लिफ्ट में हुई है। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने फोन पर बताया कि दोनों ने नीचे जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया तो दरवाजा खुल गया, लेकिन लिफ्ट नीचे ही थी। दोनों ने दरवाजा खुलते ही लिफ्ट में जाने के लिए कदम आगे बढ़ाया तो नीचे जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों काफी देर तक लिफ्ट की छत पर पड़े रहे और उनकी मदद को कोई नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि तत्काल मदद न मिलने की वजह से दोनों की मौत हो गयी। इस दर्दनाक मौत से इनके परिजनों में कोहराम मच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: