} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 14 जून 2024

या रब काबा के मुसाफिरों का हज आसानी से मुकम्मल करा दे... आमीन

काबा गए जायरीन के लिए जुमे की नमाज में हुई दुआएं

Varanasi (dil India live). काबा में हज का पांच दिन का अय्याम अपने शबाब पर हैं। काशी के काबा गए जायरीन के अजीजों की धड़कनें बढ़ गई है। यही वजह है कि घर घर दुआएं तो हो ही रही है, साथ ही जुमा होने की वजह से बनारस और आसपास के जिलों में खुसूसी दुआएं भी इसरा की ओर से मस्जिदों में कराई गई। लोग दुआ कर रहे हैं की या परवरदिगार हज जायरीन हंसी खुशी मुक़द्दस हज का सफर पूरा करके लौटे। जुमे की नमाज के बाद खुसूसी दुआएं भी की गई। इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुक खां ने दुआ का खुसूसी एहतमाम तमाम मस्जिदों में किया। उन्होंने कहा कि बनारस सहित सारी दुनिया के हज जायरीन को अपने मुकद्दस घर खान-ए-काबा में हज बैतुल्लाह से रब ने सरफराज करने के लिए बुलाया है। काबा में हज शुरू हो चुका है। इस खुशी के मौके पर इंडियन सोसाइटी फार सोशल रिव्योलुशन एण्ड एक्शन- (इसरा) वाराणसी (यू०पी०) ने जुमा को बनारस सहित पूर्व के वाराणसी इम्बारकेशन प्वाइन्ट से सम्बन्धित सभी जिलों में इज्तेमाई दुआख्वानी का प्रोग्राम रखा, जिसमें नमाजे जुमा के बाद खुसूसी तौर पर पूरी दुनिया भर के हाजियों का हज बखैरियत मुकम्मल हो। वो अपने मुल्क बखैरियत वापस आएं एवं मुल्क में अमनो-अमान व मुल्क की खुशहाली के लिए इज्तेमाई दुआएं की गई।


 

कोई टिप्पणी नहीं: