} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 29 जून 2024

क्लबों का नया सत्र जुलाई से, क्लबों की नई टीम करेगी पदभार ग्रहण



Varanasi (dil India live)। रोटरी क्लब और लायंस क्लब सेवा के क्षेत्र में ग्लोबल स्तर पर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका नया सत्र जुलाई से शुरू हो रहा है। वे समर्पण, सेवा व साहचर्य की भावना आमजन की सेवा करेंगे। हर क्लबों ने अपने लक्ष्य तय किए हैं। चुने गए नए पदाधिकारी अगले माह पदभार ग्रहण करने के साथ ही वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सेवाएं लोगों को देंगे। जिले में दो हजार से अधिक क्लबों के सदस्य हैं। 

अकेले रोटरी इंटरनेशनल और लायंस इंटरनेशनल के जिले में 50 से अधिक क्लब हैं, जो सेवा कार्य में सतत लगे रहते हैं। वे गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सहारा बन जाते हैं। उनका नया सत्र एक जुलाई से अगले वर्ष 30 जून तक चलता है। एक जुलाई से क्लबों के चुने गए नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। रोटरी इंटरनेशनल (डिस्ट्रीक-3120) के चयनित मंडलाध्यक्ष परितोष बजाज ने बताया कि मंडल के 30 जिलों में सौ क्लब है। इसमें बनारस में 22 क्लब है। छह इनरव्हील क्लब महिलाओं के लिए हैं। सभी क्लबों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के साथ ही उनको सेवा कार्य लक्ष्य से अवगत कराया जाएगा। साथ ही वह अपने आगामी कार्ययोजनाओं को रखेंगे। लायंस इंटरनेशनल (डिस्ट्रीक-321 ई) के चयनित मंडलाध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा ने बताया कि मंडल के 27 जिलों में कुल 110 से अधिक क्लब हैं। बनारस में 24 क्लब हैं। क्लब के सदस्य प्राथमिक स्कूलों से लेकर मलिन बस्तियों तक सेवा कार्य करते हैं। उनको नए सत्र के लक्ष्य दिए जाएंगे।

रोटरी क्लब कुंभ मेला में लोगों के आंखों के ऑपरेशन, वैक्सीनेशन के अलावा वाटर कूलर और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराता है। जबकि लायंस क्लब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराता है। गरीब लड़कियों की शादी, प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेने जैसे कई सेवा कार्य किए जाते हैं।

पूर्व रोटरी क्लब की अनूठी सेवा नेकी की दीवार है, जो गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सहारा बना है। रोटरी के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर नेकी की दीवार बनाई गई है। इसके जरिये पुराने कपड़े, घरों की सजावटी आदि सामग्री देने और लेने की व्यवस्था है।

कोई टिप्पणी नहीं: