} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 12 जून 2024

गर्मी की तल्खी से पारा देखिए कहां जा पहुंचा

सड़कों पर सन्नाटा, आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त 


Varanasi (dil India live)। मौसम की तल्खी ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। गर्मी और लू से लगातार लोग बीमार हो रहे हैं। Varanasi और आसपास के जिलों में बुरा हाल है। Varanasi में मौसम की आंख मिचोली जारी है। गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी थोड़ा राहत होती है उसके बाद पुनः सूर्य आम जनमानस को झूलसने पर मजबूर कर देता है, ऐसे में सभी को इंतजार है तो बस बारिश का मगर भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश कब होगी यह अभी किसी को कुछ नहीं पता और न ही इसकी सही तारीख मौसम विभाग ही बता पा रहा है। हां यह जरूर है कि इन दिनों Varanasi में तल्ख गर्मी से आम जनमानस का हाल बेहाल है। आलम यह है कि आम दिनों में पर्यटकों से जगमग रहने वाली काशी और यहां के घाट दोपहर में वीरान नज़र आ रहे हैं। सड़कों पर सुबह और शाम ही लोग नज़र आ रहे है। बुधवार को प्रचंड धूप के साथ ही लू के थपेड़ों ने खूब झुलसाया। इसके चलते एक बार फिर तापमान 44.0 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 72 घंटों का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। लोगों को गर्मी से बचने की नसीहत दी जा रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, Varanasi में फ़िलहाल इस सप्ताह मौसम में बदलाव के संकेत नहीं हैं। इस सप्ताह तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अगले सप्ताह के शुरुआत में मौसम में नमी आने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: