} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 1 जून 2024

VARANASI MP ELECTION NEWS: महज़ 56.35 फीसदी ही हुआ मतदान, सभी लोग हैरान

शुरुआती दौर में तेज़ी से हुई थी वोटिंग, अंतिम तीन घंटे रहे बेहद सुस्त 














Varanasi (dil India live)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मतदान के कम प्रतिशत ने सभी को चौंका कर रख दिया है। यहां का मतदान प्रतिशत पिछले दो बार की तुलना में कम हुआ है। जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वाराणसी में इस बार कुल 56.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि शुरुआती दौर में सुबह छह बजे से ही लोगों की कतार लग गई थी और वोटिंग तेज़ी से हुई थी, लेकिन अंतिम तीन घंटे बेहद सुस्त रहें। आंकड़ों पर गौर करें तो शहर उत्तरी- 54.55 प्रतिशत, शहर दक्षिणी-57.7 प्रतिशत, कैंट- 51.47 प्रतिशत, सेवापुरी-60.93 प्रतिशत व रोहनिया में – 58.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं वाराणसी के चंदौली लोकसभा अंतर्गत शिवपुर विधानसभा में 63.53 व अजगरा में 65.63 प्रतिशत मतदान हुआ।कम मतदान ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। वैसे यह बात सर्वविदित है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ने का फायदा हमेशा सत्तारूढ़ पार्टी को होता है, लेकिन अब मोदी के गढ़ में कम मतदान ने भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। बीजेपी ने इस बार के चुनाव में पीएम को 10 लाख वोट दिलाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा था। इसी के बूते पर भाजपा ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया था। अब देखना यह है कि सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा। इसके लिए 4 जून तक करना होगा इंतजार।हालांकि मौसम में नमी रहने के  बावजूद कम मतदान ने कई सवाल खड़ा कर दिया हैं। कम मतदान ने सभी दलों की धुकधुकी बढ़ा दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: