} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 13 जून 2024

kaba में हज के अय्याम शुरु, काशी में हो रही दुआएं

इसरा की ओर से जुमे की नमाज के बाद होगी मस्जिदों में खुसूसी दुआएं 


Varanasi (dil India live). काबा में हज के अय्याम शुरु हो चुके हैं काशी में घर घर दुआएं हो रही है। लौंग दुआ कर रहे हैं की या परवरदिगार हज जायरीन हंसी खुशी मुक़द्दस हज का सफर पूरा करके लौटे। जुमे की नमाज के बाद खुसूसी दुआएं भी होगी। इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुक खां ने दुआ का खुसूसी एहतमाम किया है। उन्होंने कहा कि बनारस सहित उत्तर प्रदेश व हिन्दुस्तान से ही नहीं बल्कि सारी दुनिया के हज जायरीनों को अपने मुकद्दस पाक घर खान-ए-काबा में हज बैतुल्लाह से रब ने सरफराज करने के लिए बुला लिया है। इस खुशी के मौके पर इंडियन सोसाइटी फार सोशल रिव्योलुशन एण्ड एक्शन- इसरा (ISSRA) वाराणसी (यू०पी०) ने 14 जून बरोज-जुमा को बनारस सहित पूर्व के वाराणसी इम्बारकेशन प्वाइन्ट से सम्बन्धित जिलों में इज्तेमाई दुआख्वानी का प्रोग्राम रखा गया, जिसमें नमाजे जुमा के बाद खुसूसी तौर पर पूरी दुनिया भर के हाजियों का हज बखैरियत मुकम्मल होने एवं अपने मुल्क बखैरियत वापसी एवं मुल्क में अमनो-अमान व मुल्क की खुशहाली के लिए इज्तेमाई दुआ की जाएगी। इस मौके पर आवाम व हाजियों के अजीज और खुसूसी तौर पर मसाजिद के इमाम से गुजारिश कि गई है कि अपनी मस्जिदों में बाद नमाजे जुमा पूरी दुनिया के हज जायरीन के हज का अरकान बखैरियत मुकम्मल होने व हज कुबूल होने व उनके मुल्क बखैरियत वापस होने एवं मुल्क में अमनो अमान व मुल्क की खुशहाली के लिए इज्तेमाई दुआ कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं: