} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 3 जून 2024

गाज़ी मियां के मेले के में लगा चिकित्सा व गुमशुदा बच्चों का सहायता शिविर

सुल्तान ने 275 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण 

निःशुल्क दवा वितरित की गई व 25 गुमशुदा बच्चों को अभिभावकों से मिलाया गया



Varanasi (dil India live). समस्त जानदारों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य माना जाता है, इस पुनीत कार्य के लिए सभी धर्म के लोगों को बढ़ चढ़ कर चाहिए, हमे सेवा खुशी खुशी करनी चाहिए, उससे घबराना नहीं चाहिए। उक्त बातें हिन्दू मुस्लिम एकता एवं सौहार्द का प्रतीक सैय्यद सालार मसऊद गाजी मियां के ऐतिहासिक उर्स व मेले के अवसर पर रविवार को बड़ीबाज़ार बुनकर मार्केट,वाराणसी में सामाजिक संस्था " सुल्तान क्लब" की ओर से निःशुल्क चिकित्सा एवं गुमशुदा बच्चों /बड़ों का सहायता शिविर के उद्घाटन के अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक ने कही। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा से मनुष्य को सुख शांति की अनुभूति होती है जिस से मनुष्य कर्तव्य पथ पर अग्रसर होता है, आगे उन्होंने कहा कि हमें फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए, फास्ट फूड से अनेकों प्रकार की बीमारिया जन्म लेती है गंगा जमुनी तहजीब के शहर बनारस में सभी धर्मों के लोग मिल जुल कर त्योहार मनाते रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नसीम अख्तर ने कहा कि ऐसे कामों से खुदा बहुत खुश होता है, जो सिर्फ निःशुल्क मानव सेवा करता है उन्हे जन्नत में जाने का रास्ता आसान हो जाता है। बनारस पब्लिक स्कूल के सेक्रेटरी इशरत उस्मानी ने कहा कि यह संस्था पिछले 29 वर्षों से सैकड़ों जगह पर इस प्रकार का शिविर लगा कर बड़ा ही पुनीत कार्य करती चली आ रही है। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और सामान्य रोगों के वरिष्ठ चिकित्सकों ने लोगों को रोग से बचाव के उपाय के साथ स्वस्थ रहने के गुण बताए तथा अपने खाने पीने पर विशेष सावधानी बरतने को सलाह दिया।

शिविर में 275 महिला-पुरुष व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएँ वितरित की गई तथा 25 गुमशुदा बच्चों/बड़ों को ध्वनि प्रसारण के माध्यम से अभिभावकों से मिलवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक, संचालन सचिव जावेद अख्तर, अब्दुर्रहमान ने किया।

            शिविर को कामयाब बनाने में डॉक्टर एहतेशामुल हक, एच. हसन नन्हें, मुस्लिम जावेद अख्तर, अजय कुमार वर्मा, महबूब आलम, अब्दुर्रहमान, शमीम रियाज़, डॉक्टर नसीम अख्तर, डॉक्टर मोहम्मद अरशद, डॉक्टर मुहम्मद जाहिद, डॉक्टर अजहर खान, डॉक्टर साजिद, डॉक्टर बेलाल, इशरत उस्मानी, पार्षद मुहम्मद तैयब, पूर्व पार्षद रमजान अली, अबू हाशिम एडवोकेट, मुख्तार अहमद, मोहम्मद इकराम, हाफिज मुनीर, नसीमुल हक, डॉक्टर जियाउर्रहमान सोनू, जुल्फेकार अली नक्शबंद, असलम खलीफा, सुलेमान अख्तर, शकील अंसारी,शाहनवाज खान, ज़ीशान अख्तर, इरफान इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: