} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 30 सितंबर 2024

चौबेपुर में गोली चली, युवक घायल

गोली चलने से सनसनी, घायल युवक बीएचयू रेफर

Varanasi (dil India live). चौबेपुर थानान्तर्गत रमना गांव में पिता-पुत्र के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक को गोली लगने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 7 बजे रमना गांव निवासी ईश्वर यादव अपने पिता हीरा यादव से जमीन बेचने को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे जो धीरे-धीरे कहासुनी में बदल गई। इसी बीच बात बढ़ गई और ईश्वर यादव असलहा निकालकर अपने पिता को मारने के लिए गोली चला दी। गोली बीचबचाव कर रहे रितेश यादव उर्फ नेता उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रमना को लग गई। रितेश के बाएँ कंधे पर गोली लगी है जो आर-पार हो गई। परिजन उसे लेकर चौबेपुर थाने गये वहाॅ से पुलिस ने उसे प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर लेकर गई है जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद गोली चलाने वाला ईश्वर यादव मौका देखकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: