} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

junior football में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम 'ए' चैंपियन




Allahabad (dil India live). खेल निदेशालय, लखनऊ के निर्देशानुसार19-20 सितम्बर, को जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में किया गया। इस दौरान प्रथम सेमीफाइनल मैच यूथ फुटबाल एकेडमी एवं संगम सिटी फुटबाल एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें संगम सिटी फुटबाल एकेडमी के उत्कर्ष ने 27 वें मिनट में एवं अनवार अहमद ने 63 वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से विजेता बनाया। द्वितीय सेमीफाइनल मैच मदन मोहन मालवीय स्टेडियम - ए एवं नेशनल फुटबाल एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें मदन मोहन मालवीय स्टेडियम - ए के रितिक ने 55 वें मिनट एवं रिषभ ने 68, 74 वें मिनट में गोल करकर 3-0 से न सिर्फ बढ़त हासिल की बल्कि विजेता भी बनी।

फाइनल मैच संगम सिटी फुटबाल एकेडमी एवं मदन मोहन मालवीय स्टेडियम्-ए के मध्य खेला गया, जिसमें मदन मोहन मालवीय स्टेडियम अपने शानदार प्रदर्शन के बूते 1-0 से विजेता रही। जिसमें कार्तिकेय द्वारा विजयी गोल किया गया।

सभी विजेता व उपविजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि शादाब रजा, उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान व प्रशिक्षक एवं विशिष्ट अतिथियों मो० शाहिद राष्ट्रीय खिलाडी, श्री सतीश पटेल, राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा सयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन स्टेडियम के फुटबॉल प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर देवी प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, आशीष कुमार यादव,  प्रेम कुमार, जितेन्द्र कुमार, मो० आमिर खान, प्रथम निषाद, अभय प्रताप श्रीमाली, कार्तिकेय शर्मा, रौनक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। इससे पहले अरविन्द कुमार सोनकर, उप कीड़ाधिकारी प्रयागराज द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: