} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 26 सितंबर 2024

खतीबे एशिया सैयद अमीनुल कादरी ने की अमन की दुआएं

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, भदोही हुए रवाना 

Varanasi (dil India live)। खतीबे एशिया व यूरोप अल्लामा मौलाना मुफ्ती सैयद अमीनुल कादरी का वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से बाहर आते ही उनके चाहने वालों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान मौलाना ने मुल्क में अमन, मिल्लत और सौहार्द की दुआएं मांगी। एयरपोर्ट से वो भदोही के अज़ीमुल्लाह चौराहा स्थित ईदगाह में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। हजरत को वाराणसी एयरपोर्ट से लेने के लिए काजी-ए-शहर भदोही इमाम जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया हाजी हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां व इमामे ईदगाह हाफिज अशफाक रब्बानी एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे।जहां से वे सरजमीने भदोही मोहल्ला जमुंद स्थित हाफिज अशफाक रब्बानी व हाफिज मौलाना अरफात हुसैन अशरफी के घर पहुंचे। हजरत के तशरीफ़ लाने पर पूरा इलाका मचल गया और नारे तकबीर अल्लाहो अकबर ...की सदाएं फिज़ा में बुलंद हो उठी। जनाब रब्बानी व अशरफी के घर पर भी मौलाना ने दुआएं की। इस बीच लोगो ने हजरत से मुलाकात कर दुआ की दरख्वास्त की। इस मौके पर नाजिमे हिंदुस्तान मौलाना हाफिज आबिद हुसैन, हाफिज शहजाद, हाफिज हसनैन, हाफिज अब्दुल माबूद आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: