} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 3 सितंबर 2024

VIKAS NAHI, विरासत को खत्म कर रही सरकार -सपा

samajwadi युवजन सभा ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया सत्याग्रह

रोहनियां में बुलडोजर चलवाकर गांधी चबूतरा और भारत माता मंदिर ध्वस्त करने से आक्रोश

Varanasi (dil India live)। रोहनियां में प्रशासनिक बुलडोजर की कार्रवाई से सपाइयों में आक्रोश है। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित के नेतृत्व में मैदागिन टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सरकार विकास नहीं, काशी को क्योटो बनाने के नाम पर विरासत को खत्म करने का काम कर रही है, इसे बर्दश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लिए थे। जिस पर क्योटो के सपने पर बुलडोजर की योजनाएं, काशी की धरोहर गिर रही है और भाजपा के वादे टूट रहे हैं, गांधी की विरासत तो गिरा दोगे लेकिन उनके विचारों को कैसे मिटाओगे" आदि स्लोगन लिखे थे। किशन दीक्षित ने कहा कि रोहनियां में बुलडोजर चलवाकर गांधी चबूतरा और भारत माता मंदिर को ध्वस्त कराया गया। काशी को क्योटो बनाने के नाम पर देश की विरासत को मिटाने का काम सरकार कर रही है। अभी कुछ दिनों पहले जिस तरह से सर्व सेवा संघ पर बुलडोजर चलवाया गया वो सबके सामने है। सर्व सेवा संघ को ध्वस्त कराकर सरकार ने गांधी और जेपी की विरासत को खत्म करने का कार्य किया। विकास के नाम पर काशी में बुलडोजर चल रहा है। गरीबों के मकान गिराए जा रहे हैं। ऐतिहासिक धरोहरों के जुड़ी इमारतें ध्वस्त कराई जा रही हैं। मंदिर तोड़े जा रहे हैं। सरकार काशी को क्योटो बनाने के नाम पर यहां की विरासत को खत्म करने का काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: