} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 30 सितंबर 2024

DAV PG College में हुआ विनिवेश जागरूकता कार्यक्रम

विद्यार्थियों को एक्सपर्ट ने दिए सुरक्षित निवेश के टिप्स


Varanasi (dil India live). डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में सोमवार को विनिवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मार्केट विशेषज्ञ प्रणय पंचोली ने विद्यार्थियों को बचत के साथ साथ निवेश के सुरक्षित तरीकों से अवगत कराया। महाविद्यालय के स्व.पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एक्सपर्ट प्रणय पंचोली ने बताया की जीवन मे यदि सुख और सुकून दोनों चाहिए तो अपने आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। इसके लिए कम उम्र से ही फाइनेंसियल प्लानिंग करना होगा, विद्यार्थी जीवन में अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखकर हम बड़े आर्थिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।


प्रणय पंचोली ने बताया की बड़े आर्थिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत सारे साधन मौजूद है जिनमें म्यूच्यूअल फण्ड, शेयर, एफडी, जमीन, स्वर्णाभूषण आदि शामिल है। हालाँकि निवेश में जोखिम की संभावना को देखते हुए किसी मार्केट विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल बाजार में विनिवेश के नाम पर कई तरह के जालसाज भी है जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। स्वागत उपाचार्य डॉ. राहुल एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. विजय नाथ दुबे ने दिया। संचालन एवं संयोजन डॉ. तरु सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार साह, साक्षी चौधरी, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका बहल, डॉ. शान्तनु सौरभ, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. सत्यार्थ बाँधल, डॉ. सोनल कपूर, गोपाल चौरसिया आदि प्राध्यापक सहित कर्मचारी एवं विद्यार्थी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: