} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 23 सितंबर 2024

DAV PG College में बलात्कार मामलों के प्रति संवेदनशीलता पर हुई परिचर्चा

सामाजिकी फोरम में छात्रों ने रखे बलात्कार संवेदनशीलता पर विचार 

  • बलात्कार रोकथाम के उपायों पर किया ध्यान केन्द्रित 

Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के छात्र मंच सामाजिकी फोरम के तहत सोमवार को समाजीकरण के माध्यम से बलात्कार मामलों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में विभाग के बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं एम. ए. प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने बलात्कार के मामलों के प्रति संवेदनशीलता को समाजीकरण के माध्यम् से समझने व उसके कारणों व उसके लिए जिम्मेदार सामाजिक परिस्थितियों के बारे में चर्चा की व उसके रोकथाम के उपायों पर ध्यान केन्द्रित किया।

मुख्य रूप से बी. ए. प्रथम वर्ष की पलक, आयुषी, द्वितीय वर्ष के रोहन तथा तृतीय वर्ष के अश्वनी, आदित्य, ने, एम. ए. प्रथम वर्ष के अथर्व, रित्विक, सत्यम, सौम्या, रमेन्द्र, आँचल, तान्या व द्वितीय वर्ष के गणेश, अनु. अमृता व मुस्कान ने विचार रखे। संचालन विशाखा सिंह एवं रिशिता मण्डल ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो० मधु सिसौदिया ने सभी प्रतिभागियों को विषय से अवगत कराया।

इस मौके पर डॉ. जियाउद्दीन, डॉ. हसन बानो, डा. नेहा चौधरी, डॉ. सूर्य प्रकाश पाठक, डॉ. सत्य प्रकाश अंशू, डॉ. मृत्युन्जय आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: