} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 26 सितंबर 2024

DAV PG College में साइबर सिक्योरिटी पर कोर्स शुरू



Varanasi (dil India live).  डीएवी पीजी कॉलेज के यूजीडीसीए कंप्यूटर सेंटर के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत गुरुवार को वैल्यू एडेड कोर्स के रूप में 'साइबर क्राइम एवं प्रिवेंशन फ्रॉम साइबर क्राइम' का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एसएमएस, वाराणसी में एसोसिएट प्रोफेसर एवं समन्वयक कंप्यूटर सेंटर आनन्द प्रकाश दुबे, महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव एवं कार्यकारी प्राचार्य प्रो.सत्यगोपाल जी ने कोर्स का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आनन्द प्रकाश दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न साइबर अपराधों और उनकी कार्यप्रणाली की ओर भी सबका ध्यान आकर्षित कराया। इनके अलावा उन्होंने साइबर खतरों पर काबू पाने के लिए तकनीक आधारित विभिन्न निवारक उपायों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बैंकिंग और वित्तीय अनुप्रयोगों का उपयोग करते समय सावधान और सतर्क रहने पर ध्यान केंद्रित किया। सुरक्षित ब्राउज़िंग, मजबूत पासवर्ड का उपयोग, मल्टी-टियर लॉगिन सिस्टम और एस.एस.एल. पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। 

विशिष्ट वक्तव्य देते हुए प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव  ने नए पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को शुभकामना दी और साइबर दक्षता के लिए कोर्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

  अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल ने छात्रों को आगे आने के लिए प्रेरित किया और बदलते युग की गति के साथ चलने के लिए हमेशा नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन कोर्स समन्वयक डॉ. शांतनु सौरभ ने किया, नजम उज़ ज़मान ने पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बतलाया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री कावेरी शर्मा ने दिया।

     इस अवसर पर प्रोफेसर मधु सिसौदिया, डॉ. बंदना बालचंदनानी, डॉ. ज़ियाउद्दीन, रोज़िना बानो, संध्या श्रीवास्तव सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।


 (प्रताप बहादुर सिंह)

डीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी।

कोई टिप्पणी नहीं: