} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 17 सितंबर 2024

Hema foundation एवं एडुलिडर्स यूपी ने काशी के तीन शिक्षकों को किया सम्मानित

V

aranasi (dil India live)। शैक्षिक नवाचारों को विद्यालय स्तर पर स्थापित करने वाले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 13 डायट प्रवक्ताओं और 300 शिक्षकों को ग्रेटर नोएडा के जिंजर होटल में आयोजित "हेमावैल्यूज़ सेमिनार एवं आरआर एडुलिडर्स यूपी सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रख्यात अभिनेता मनोज जोशी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यमंत्री पीडब्लूडी उत्तर प्रदेश कुंवर बृजेश सिंह एवं हेमा फाउंडेशन (मुंबई) के ट्रस्टी महेंद्र काबरा ने शिक्षकों को  सम्मानित किया। प्रतिवर्ष  एडुलिडर्स यूपी द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा चयनित करके सम्मानित किया जाता है। एडुलीडर के संस्थापक डा. सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस समूह का उद्देश्य प्रदेश भर से नवाचारी शिक्षकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिससे हम सब एक दूसरे के अच्छे और नवाचारी कार्यों को साझा कर सकें और अपने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बना सकें। 

इस कार्यक्रम में काशी के भी तीन शिक्षक सम्मानित हुए जिनमे प्राथमिक विद्यालय गौरा, अराजीलाइंस के सहायक अध्यापक संजीव त्रिपाठी को एडुलेडर्स अवार्ड तथा प्राथमिक विद्यालय ठटरा (1), सेवापुरी के सहायक अध्यापक अब्दुर्रहमान एवं प्राथमिक विद्यालय जोगापुर, अराजीलाइंस की सहायक अध्यापिका रितुजा सिरोहिया को एडुलिडर्स कर्मयोगी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। 

सम्मान पाने वाले काशी के अध्यापकों को डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव व बृजेश श्रीवास्तव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: