} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

Film actor Govinda के इस बयान से फैंस ने ली राहत की सांस

बोले गोविंदा: गोली निकाली गई, अब मैं ठीक हूं 

Mumbai (dil India live). गोविंदा के इस बयान से फैंस ने राहत की सांस ली है। गोविंदा ने अपने फैंस से कहा कि गोली निकाली गई मैं अब ठीक हूं। अपने अंदाज में गोविंदा ने कहा- नमस्कार, प्रणाम। मैं हूं गोविंदा। आप सभी के आशीर्वाद और मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं अब ठीक हूं। गोली लगी थी पर अब वो निकाल दी गई है। मैं यहां के डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करता हूं और आप सभी लोगों की प्रार्थनाएं का धन्यवाद।

दरअसल बालीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार की भोर में गोली लग गई थी। जिससे वो घायल होकर अस्पताल में भर्ती थे।  गोविंदा को गोली अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से लग गई थी। उन्हें गोली उस समय गलती से लग गई जब सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर गोविंद पिस्तौल को केस में रख रहे थे। पिस्टल गिर गई और गोली चल गई, गोली उनके बाएं पैर में घुटने के पास जाकर लग गई। गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनके पैर से गोली निकाली गई और अब उन्होंने खुद सामने आकर बताया है कि मैं खतरे से बाहर हूं। हालांकि मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज अभी भी चल रहा है।

अभिनेता गोविंदा के प्रबंधक ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी.'' उन्होंने बताया, रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी। हादसे के वक्त गोविंदा की पत्नी सुनीता घर में नहीं थी। हादसे की जानकारी होने पर वो आनन फानन में अस्पताल पहुंची। जहां पहले से ही गोविंदा के भाई और अन्य रिश्तेदार व फैंस पहुंचे हुए थे।


कोई टिप्पणी नहीं: